Doordrishti News Logo

पूर्व सैनिकों की आरक्षण बैठक निर्णय को लेकर संशोधन की मांग,रैली निकाली

धरना प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन

जोधपुर,शहर में पूर्व सैनिकों ने आज धरना दिया और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि आरक्षण के संबंध में राज्य सरकार की 24 नवंबर को हुई बैठक में लिए निर्णय में संशोधन किया जाए। इस संबंध में सोमवार की सुबह पूर्व सैनिक विरोध करने के साथ धरने पर बैठे। नारेबाजी की और संशोधन की मांग रखी।

भूतपूर्व सैनिक आरक्षण समिति जोधपुर संभाग के बैनर तले सोमवार को रातानाडा सर्कल से पूर्व सैनिकों ने रैली निकाल कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पूर्व सैनिकों का सरकारी भर्ती मे पूर्व निर्धारित 12.5 फीसदी कोटा यथावत रखने की मांग की। सैनिकों का कहना था कि पूर्व में जो कोटा था उसे अब बदलकर सरकार सैनिक को अलग-अलग जातियों में बांटकर आरक्षण देने का प्रावधान कर रही है जो कि उचित नहीं है।

ये भी पढ़ें- दुकान के ताले तोड़कर नगदी व सामान चुराया,फुटेज में दिखे नकबजन

सेना की कोई जाति नहीं होती है, एक सैनिक के लिए सभी बराबर है। ऐसे में सरकार जो सैनिकों को जातियों में बांटने का निर्णय कर रही है। वह गलत है इसे बदला जाना चाहिए। इसे यदि नहीं बदला गया तो पूर्व सैनिक आंदोलन और तेज करेंगे।

सेना भर्ती नियम 1988 को पुन: लागू करने की मांग

धरना प्रदर्शन करने वाले पूर्व सैनिकों ने राज्य सरकार से सेना भर्ती नियम 1988 को पुन: लागू करने की मांग की। इस नियम के तहत पूर्व में 12.5 प्रतिशत पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण कोटा निर्धारित था। जिसे अब हटाकर जातिगत वर्गीकरण कर दिया गया है इसी को लेकर ही पूर्व सैनिक विरोध में उतरे और प्रदर्शन करने के साथ धरना दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026