Doordrishti News Logo

10 साल के ज्योतिरादित्य ने ऑल इंडिया सब जूनियर कराटे में जीता कांस्य पदक

जोधपुर,तालकटोरा इंडोर स्टेडियम दिल्ली में कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित ऑल इंडिया सब जूनियर कराटे चैम्पियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए जोधपुर के ज्योतिरादित्य जोशी ने 10 साल के आयुवर्ग के कुमिते इवेंट में कांस्य पदक जीता। कराटे एसोसिएशन के मानद मुख्य सचिव डॉ भरत पंवार ने बताया कि ज्योतिरादित्य जोशी का चयन जून माह में जयपुर में आयोजित राजस्थान स्टेट कराटे चैम्पियनशिप में जीतने के बाद हुआ था।

ये भी पढ़ें- महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध,महिला पुलिस थाने राम भरोसे – ममता शर्मा

राजस्थान के लिए इस टूर्नामेंट का पहला कांस्य पदक जीतने पर कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के सचिव शिहान संजीव जांगड़ा, तकनीकी निदेशक हांशी भरत शर्मा ने ज्योतिरादित्य जोशी को मैडल पहना कर बधाई दी। ज्योतिरादित्य जोशी जोधपुर से सबजूनियर कराटे प्रतियोगिता में राष्ट्र्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

नेशनल मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स अकादमी के टीम प्रशिक्षक दिव्यांशु वैष्णव एवं अन्य प्रशिक्षक आदित्य मालू, गिरीश व्यास, आदित्य सिंह राठौड़,साहिल सिंह,तरुण वोहरा एवं अकादमी मुख्य प्रशासक ललित पालीवाल ने इस जीत पर सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर बुधवार को होगा पुनर्मतदान

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर पुनर्मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

September 16, 2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 17 को जोधपुर आएंगे

September 16, 2026

गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं को स्थापित कर किया पूजन

September 15, 2026

विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

September 15, 2026

एमबीएम युनिवर्सिटी में छात्र पर जानलेवा हमला लोहे की पाइप और डंडों से पीटा

September 15, 2026