Doordrishti News Logo

महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध,महिला पुलिस थाने राम भरोसे – ममता शर्मा

जोधपुर,पूर्व राष्ट्र्रीय महिला आयोग अध्यक्ष और दो बार बूंदी से विधायक रही ममता शर्मा आज जोधपुर पहुंची। यहां उनका स्वागत किया गया। पत्रकारों से बात करते हुए ममता शर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं।मूक बधिर बच्चियों तक से दुष्कर्म हो रहे हैं। महिला थाने राम भरोसे चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही तनातनी पर ममता शर्मा ने कहा कि इस पूरे विवाद में गहलोत की छवि खराब हुई है। गहलोत की छवि अलग थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुंह से यह शोभा नहीं देता कि वह किसी को गद्दार कहे।

ये भी पढ़ें- दिल्ली मंडल पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य से ट्रेनों का संचालन प्रभावित

ममता शर्मा ने कहा कि यही हाल रहे तो कांग्रेस में मिनी बस में बैठने लाइक विधायक भी नहीं रहेंगे। भाजपा की तारीफ करते हुए ममता शर्मा ने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए थे,उन्हें निभाया है। धारा 370 हटाई,राम मंदिर बनवाया,धार्मिक स्थलों का कायाकल्प कर दिया।

ममता शर्मा ने कहा कि लोग मुसलमानों को भाजपा के नाम पर भडक़ाते हैं,लेकिन भाजपा के राज में पोलराइजेशन नहीं होता। सभी धर्मों के लोगों को समान माना जाता है और सब के काम होते हैं। सभी सरकारी योजनाएं सबके लिए समान होती हैं।
भारत जोड़ो यात्रा पर ममता शर्मा ने कहा कि वो गांधी के बारे में जानते ही नहीं हैं गांधीजी को जब गोली लगी थी तब हे राम कहा था। ममता शर्मा का जोधपुर में अर्पित शर्मा शीतल शर्मा और मनीषा प्रजापत ने स्वागत किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: