Doordrishti News Logo

मकान में चल रही थी रंगाई छपाई की फैक्ट्री,लगी भीषण आग

  • कोई हताहत नहीं
  • चार दमकलों ने बुझाई आग

जोधपुर,शहर के निकटतर्वी सुूरसागर में रिडिया फांटा के समीप गुरूवार की सुबह एक मकान में चल रही रंगाई छपाई फैक्ट्री में आग लग गई। संभवत:आग शार्ट सर्किट से निकली चिंगारियों से यह आग लगी। फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी या अनुमति लेकर चलाई जा रही थी फिलहाल इस बारे में पता नहीं चला है। आस पास बस्ती भी है। आग की लपटें रोशनदान से दिख रही थी। आसपास काफी धुआं भी हो गया। नगर निगम की चार दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें- परिचित से मिलने गए युवक की मूछें और बाल काटे

दमकल सूत्रोंं के मुताबिक आज सुबह दस बजे के आस पास सूरसागर स्थित रिडियाफांटा के समीप टाई-डाई रंगाई छपाई कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर एक दमकल को वहां भेजा गया। आग की तीव्रता को देखते हुए बाद में तीन और गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया। बताया गया कि यह रंगाई छपाई की फैक्ट्री टीनशेड लगाकर एक मकान में संचालित की जा रही है।

आस पास बस्ती के लोग भी रहते हैं। आग लगने से आसपास काफी धुआं होने के साथ दम घुटने वाली स्थिति बन गई। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। काफी कपड़ों के थान जले हैं। बताया गया कि ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जिसमें संभवत: शार्ट सर्किट होने से यह घटना हुई। सूचना पर सूरसागर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: