4-67-lakh-fraud-case-registered-again-in-the-name-of-solar-plant

सोलर प्लांट के नाम पर फिर 4.67 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज

सोलर प्लांट के नाम पर फिर 4.67 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज

जोधपुर,बोंबे विंड एण्ड सोलर पावर का संचालन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ दो और केस अब पुलिस में दर्ज हुए है। इनमें 4.67 लाख की ठगी का आरोप लगाया गया है। जिनसे सोलर प्लांट के नाम पर रुपए ऐंठ लिए गए। महामंदिर और मंडोर थाने में केस दर्ज हुआ है। आरोपी खांडा फलसा पुलिस की अभिरक्षा में है। उसे अन्य केस में प्रोडक्शन पर गिरफ्तार कर लाया गया है। अब तक 30 से ज्यादा प्रकरण दर्ज हो गए हैं। मंडोर पुलिस ने बताया कि चेनपुरा मंडोर के रहने वाले रामेश्वर पुत्र तुुलसीराम ने रिपोर्ट दी।

ये भी पढ़े- 124 ग्राम स्मैक के साथ लेडी तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट में बताया कि उसने बोंबे सोलर एंड विंड पावर के संचालक धर्मेंद्र पंवार सहित अन्य से 30 दिसंबर 20 में सोलर प्लांट के संबंध में बात की थी। तब तीन महिने में सोलर प्लांट लगाने को कहा गया। इस पर पीडि़त ने 1 लाख 47 हजार 740 रुपए दिए थे। मगर  सोलर प्लांट नहीं लगाया। महामंदिर पुलिस ने बताया कि धर्म नारायण का हत्था ए में रहने वाले गोविंदसिंह चारण पुत्र हमीरसिंह ने भी धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि सोलर प्लांट लगाने के नाम पर उनसे 3.20 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। मगर सोलर प्लांट नहीं लगाया गया। रुपए 22 जून 21 को चेक के जरिए दिए थे।

विदित रहे कि आरोपी धर्मंद्र पंवार, उसकी पत्नी शालिनी पंवार, इंजीनियर मुकेश जांगिड़ सहित कई अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के तीस से ज्यादा प्रकरण दर्ज हो गए हैं। आरोपी धर्मेँद्र को खांडाफलसा पुलिस गत दिनों दिल्ली से गिरफ्तार कर लाई थी। अब तक छह करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा हुआ है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts