नवमी व दशमी साथ- साथ मनाई शारदीय नवरात्रा संपन्न
देवी मंदिरों में हुए कई कार्यक्रम, मेहरानगढ़ में हवन की पूर्णाहुति
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नवमी व दशमी साथ- साथ मनाई शारदीय नवरात्रा संपन्न। देवी आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रा मंगलवार को संपन्न हो गई। मंगलवार को उदयतिथि के अनुसार नवमी मनाई गई। इसके साथ ही तिथि टूटने के कारण आज दशमी भी मनाई गई। इस दौरान घरों व अन्य कई स्थानों पर घट स्थापित की गई दुर्गा मां की प्रतिमाओं का जैकारों के साथ जलसरोवरों में विसर्जन किया गया।
महानवमी पर भी कई स्थानों पर कन्या पूजन किया गया। पूजन के बाद सभी कन्याओं को प्रसादी व उपहार भेंट किए गए। वहीं मेहरानगढ़ में चल रहे हवन की पूर्णाहुति की गई। शारदीय नवरात्र पर अभिजीत काल में घट स्थापित की गई देवी मां की प्रतिमाओं को आज सुबह महानवमी पर जल सरोवरों में विसर्जन किया गया। इसके साथ ही नवरात्रा भी संपन्न हो गया। महानवमी पर सुबह भक्तों ने शहर के देवी मंदिरों में दर्शन किए। यहां दिनभर पूजा अर्चना का दौर जारी रहा। पूजा अर्चना के बाद प्रसादी का वितरण हुआ। इस अवसर पर देवी मंदिरों में कई धार्मिक अनुष्ठान भी हुए।
मेहरानगढ़ स्थित चामुंडा माता मंदिर में सोमवार रात्रि को शुरू हुए हवन की पूर्णाहुति भी आज हुई। मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह शेखावत ने बताया कि मंगलवार को पूर्व नरेश गज सिंह व हेमलता राज्ये ने हवन में पूर्णाहुति दी।
इस अवसर पर गज सिंह की तिलक आरती भी की गई। मुरली मनोहर मंदिर में मारवाड़ स्टड बालसमंद के अश्व राज सूरज,शस्त्र एवं शमी (खेजड़ी) की विधिवत पूजा भी गज सिंह द्वारा की गई। इसके बाद मेहरानगढ़ में दशहरा दरबार लगाया गया जिसमें पूर्व मारवाड़ रियासत के पूर्व जागीरदार,पूर्व ठाकुर अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।
शातिर ने 3.10 लाख खाते से निकाले
जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में शारदीय नवरात्रि महापर्व की पूर्णारती
जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर राईकाबाग में शारदीय नवरात्रि महापर्व की पूर्ण आरती आज सैनाचार्य स्वामी अचलानंदगिरी महाराज के सानिध्य में हुई। सैनाचार्य के प्रतिनिधि रघुवीर सिंह भदावत ने बताया कि मंदिर परिसर में बने अखंड हवन यज्ञ कुंड पर घट स्थापना के साथ नौ दिवस तक विद्वान पंडित अंबालाल चौबीसा,राम प्रकाश त्रिपाठी द्वारा दुर्गा सप्तशती पाठ का वाचन किया गया। हवन में प्रतिदिन 11 जोड़ों सपत्नीक द्वारा आहुतियां दी गई।
पूर्ण आरती के अवसर पर समाजसेवी सुरेश बुगालिया, बीजू बुगालिया,खुशी बुगालिया, लक्ष्य बुगालिया,संजीव माथुर, प्रदीप चौधरी,दीपांशु चौधरी, पियूष चौधरी,रेखा,पुनीत अग्रवाल,मनोज सिंघवी,संत माधव दास,महावीर लुनिया, महावीर सिंह गंटिया,नरेंद्र रोपिया,कानाराम रोपिया, धीरज चौहान,महेंद्र सिंह भाटी, नरपत सिंह राजपुरोहित,नयन चौहान,भोपाल सिंह पवार, श्याम बाबू,नरेंद्र पवार,रमेश त्रिपाठी,अनुपराम सेन,मोती सेन,ओम दत्त त्रिपाठी,मनोहर सिंह भाटी,गौरव बागड़ी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
