गैस रिफ्लिंग का फरार आरोपी गिरफ्तार,जेल भेजा
जोधपुर,शहर के 12वीं रोड चौराहा के समीप एक होटल के पीछे अवैध रूप से गैस रिफ्लिंग के आरोप में दुकान छोडक़र भागे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। दुकान से पुलिस ने गत महिने 14 सिलेण्डर जब्त किए थे।
ये भी पढ़ें- जमीन का म्यूटेशन भरने के एवज में पटवारी ने मांगी रिश्वत,पकड़ा गया
सरदारपुरा थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि 8 अक्टूबर को पुलिस ने अवैध गैस रिफ्लिंग की सूचना पर 12वीं रोड चौराहा स्थित किसान होटल के पीछे एक दुकान पर रेड दी थी। तब उसका मालिक दुकान छोडक़र भाग गया। पुलिस ने दुकान से 14 सिलेण्डर बरामद किए थे। अब पुलिस ने आरोपी बलदेवनगर मसूरिया निवासी अमानउल्ला पुत्र मोहम्मद अयूब को गिरफ्तार कर कोर्ट मेें पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

