Doordrishti News Logo

केंद्रीय कारागृह में 1001 दीपक प्रज्जवलित कर दीपोत्सव मनाया

जोधपुर,केन्द्रीय कारागार में कैदियों द्वारा 1001 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। वैसे तो जेल को एक प्रकार से अंधकार कहा जाता है, परंतु दीपक की रोशनी ने जेल को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान की। इस कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ लाइब्रेरियन डॉ. बिंदु टाक द्वारा किया गया। कैदियों के पुनर्वास के लिए कार्य कर रहे क्रिमिनोलॉजिस्ट डॉ.मनीष सिंह भाटी ने भी अपना सहयोग दिया।

ये भी पढ़ें- बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बेनिवाल शनिवार से जोधपुर प्रवास पर

डॉ. बिंदु टाक ने कहा कि जब सारा देश दिवाली की खुशियां मना रहा है तो सेंट्रल जेल में बंद कैदियों को भी खुशियां मनाने का पूरा हक है। डॉ. मनीष सिंह भाटी ने कहा कि कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए यह आवश्यक है कि जेल में इस प्रकार के कार्यक्रम किए जाएं ताकि कैदियों के मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। डॉ.बिंदु टाक ने कैदियों को पुस्तक पढऩे के लिए भी प्रेरित किया और कहा कि हमारे मस्तिष्क को जीवित रखने के लिए एक अच्छे विचार और सकारात्मक सोच की आवश्यकता होती है, जो हमें पुस्तकों से मिल सकती है। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं समाजसेवी ओमप्रकाश टाक ने जेल अधीक्षक राजपाल सिंह का सम्मान किया। इस कार्यक्रम में जेल उपाधीक्षक सौरभ स्वामी, समाजसेवी अमित टाक,महिला जेल में कारपाल शकुंतला, मुख्य प्रहरी पार्वती मीणा, महिला प्रहरी सुमन कुमारी, सुमन शर्मा,चंद्रमूर्ति,विमला ढाका और नरेशा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed