Doordrishti News Logo

गोवर्धन पूजा के साथ दीपोत्सव समपन्न,मंदिरों में अन्नकूट शुरू

जोधपुर,शहर में दीपोत्सव का समापन गोरधन पूजा या भाईदूज के साथ हो गया। अब मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव की धूम रहेगी। विभिन्न कृष्ण मंदिरों में अन्नकूट की झांकियां सजने के साथ भक्तों के अन्नकूट की प्रसादी का वितरण आरंभ किया गया है।

शहर में दीपावली पर्व के बाद बुधवार को महिलाओं ने विधि विधान से गोवर्धन पूजा की। घरों के आंगन और बाहर महिलाओं ने भगवान गोवर्धन के स्वरूप को गाय के गोबर से तैयार करके पूजन किया। इस बार सूर्यग्रहण के चलते दीपावली के अगले दिन प्रतिपदा के बजाय एक दिन बाद गोवर्धन पूजा की गई। पूजा के बाद महिलाओं ने गोवर्धन के भजन गाकर सुख,समृद्धि की कामना की।

ये भी पढ़ें – विद्युत श्रमिक नेता मंडल दत्त जोशी श्रीलंका जाएँगे

इस कारण से की जाती है गोवर्धन पूजा 

गोवर्धन पूजा का पर्व द्वापर युग की एक घटना से जुड़ा है। अपना मान नहीं होने से नाराज इंद्र देवता ने ब्रज में तेज बारिश करा दी। इससे बृजवासी परेशान हो उठे। तब भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड तोड़ऩे के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठा लिया। इस पर्वत के नीचे ब्रज के सभी लोगों को शरण देकर मूसलाधार बारिश से बृज की रक्षा की। इसके बाद फल, फूल, मिठाई आदि अर्पित कर विधि विधान से पूजा की जाती है। इस दिन गाय,बैल की पूजा का भी विधान है।

मंदिरों में सजने लगे अन्नकूट 

शहर के तनावड़ा क्षेत्र स्थित श्री राधा गोविंद इस्कॉन मंदिर में भव्य अन्नकूट का आयोजन किया गया। इस्कॉन मंदिर में भक्तों के द्वारा गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष सुन्दरलाल और भक्तों के द्वारा संकीर्तन के साथ हुआ जिसके बाद आये हुए सभी भक्तों ने गोवर्धन भगवान को 56 प्रकार का भोग लगाया। गोवर्धन कथा के साथ ही भजन कीर्तन, गोवर्धन पूजा, 56 भोग दर्शन,भक्तों ने गोवर्धन पूजा की और गो माता गोवर्धन की परिक्रमा करके आनंद उठाया। कार्यक्रम का समापन सभी भक्तों अन्नकूट का प्रसाद वितरण के साथ हुआ । इस उपलक्ष में युवा वर्ग के भक्तों ने सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

खुलासा: पारिवारिक कलह के चलते घर में चोरी की सूचना झूठी निकली

January 25, 2026

रेलवे वर्कशॉप फुटबॉल में आरबी मैड्रिड चैंपियन

January 25, 2026

कार से उतर कर भागने वाला एक शख्स दस्तयाब

January 25, 2026

रानी से कार टैक्सी किराए पर लेकर आया यात्री गाड़ी लेकर फरार

January 25, 2026

दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक मनाया राष्ट्रगीत का 150वां वर्ष

January 25, 2026

सरकारी विद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी-पटेल

January 24, 2026

अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त, माइनिंग एक्ट में केस दर्ज

January 24, 2026

शादी वाले घर में लाखों की चोरी परिवार के लोग मुंबई थे

January 24, 2026

मादक पदार्थ रखने और बेचने वालों को पुलिस ने पकड़ा चार प्रकरण दर्ज

January 24, 2026