dijvijay rath reached jodhpur on the 23rd day from ayodhya

अयोध्या से 23वें दिन दिज्विजय रथ पहुंचा जोधपुर

शहर में जोरदार स्वागत

जोधपुर,अयोध्या में बन रहे राममंदिर के निर्माण का संदेश लेकर देश के भ्रमण पर निकला दिग्विजय रथ आज जोधपुर पहुंचा। जैसे अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा पूरे देश में दौड़ा था उसी तर्ज व राम मंदिर का विशेष रथ भारत भ्रमण पर निकला और 23 वें दिन जोधपुर पहुंचा। जोधपुर में जालोरी गेट, सत्संग भवन पर भव्य स्वागत हुआ। यहां से झालामंड चौराहे पर भी स्वागत किया गया।

dijvijay-rath-reached-jodhpur-on-the-23rd-day-from-ayodhya

रथ करवड़ थाने से शोभा यात्रा के रुप में संवित धाम तक लाया गया। रथ का विश्राम संवित धाम में किया गया। बुधवार को जालोरी गेट पर भव्य स्वागत व पूजा अर्चना हुई। ढोल नगाड़ों के साथ लोगों ने भव्य स्वागत किया। विश्व हिंदू परिसर के प्रांत सहमंत्री महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 23 वें दिन विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

ये भी पढ़ें- पटाखे जलाने के लिए खड़े बालक पर दो किशोरों ने किया चाकू से हमला

पांच अक्टूबर को अखंड ज्योत के बाद रवाना हुआ था

अयोध्या में चल रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का संदेश लेकर साधु संतों के नेतृत्व में दिग्विजय यात्रा 5 अक्टूबर को राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्रीरामलला की अखंड ज्योति जलाए जाने के बाद अयोध्या से रवाना हुई। दक्षिण भारत में बना यह रथ यात्रा लगभग 15,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु राम मंदिर मॉडल के दर्शन कर रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews