पानी मेें डूबने से दो भाइयों की मौत, दीपावली पर गमगीन माहौल
जोधपुर,जिले के खारिया मीठापुर गांव में एक परिवार में दीपावली की खुशियों पर ग्रहण लग गया। दो भाई की पानी में डूबने से मौत हो गई। गांव के तालाब पर घूमते समय एक किशोर पांव फिसलने से पानी में जा गिरा। उसे बचाने के प्रयास में उसका भाई भी अंदर कूद पड़ा लेकिन वह न तो भाई को बचा पाया और न ही खुद को। पुलिस के अनुसार खारिया मीठापुर निवासी सम्पतलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके दो बेटों सुनिल व मोहित की गांव के तालाब में डूबने से मौत हो गई।
ये भी पढ़ें – सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 से 3 नवंबर को
बताया जा रहा है कि दोनों भाई तालाब के पास घूम रहे थे। इस दौरान पंद्रह वर्षीय मोहित पांव फिसलने से तालाब में जा गिरा। उसे बचाने के प्रयास में 17 वर्षीय सुनिल ने भी पानी में छलांग लगा दी। दोनों को तैरना नहीं आता था। ऐसे में दोनों पानी में डूब गए। बाद में लोगों को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तालाब से शवों को बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी। दीपावली के दिन एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से गांव में माहौल गमगीन हो गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

