Doordrishti News Logo

एमबीएम यूनिवर्सिटी हॉस्टल में एक साथ टूटे 21 कमरों के ताले

तीन कमरों से चोरों ने उड़ाया लेपटाप,नगदी और हार्ड डिस्क

जोधपुर,शहर के रातानाडा स्थित एमबीएम यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक साथ 21 कमरों के ताले टूट गए। अज्ञात चोरों ने एक कमरे के पीछे की दीवार पर लगी खिड़क़ी को तोड़ा और प्रवेश कर तीन कमरों से लेपटॉप, नगदी और हार्ड डिस्क ले गए। कॉलेज के हॉस्टल के ज्यादातर छात्र छात्राएं गांव गए हुए हैं। इस बीच चोरों ने पुलिस गश्त का फायदा उठाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रातानाडा थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया है।

ये भी पढ़ें- सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 से 3 नवंबर को

एमबीएम यूनिवर्सिटी में नौकरी करने वाली सपना पत्नी गजराज कोली की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि अभी दीपावली पर ज्यादातर छात्र छात्राएं अपने गांव गए हुए हैं। 23-24 की रात में अज्ञात चोरों ने हॉस्टल के कमरा नंबर 38 के पीछे की खिड़की में जाली तोड़क़र अन्दर प्रवेश किया और हॉस्टल के कमरा नंबर 1, 2, 4, 21, 23, 24, 26, 27, 29, 34, 37, 40, 65,66, 67, 68, 69, 70, 72 एवं 80 के ताले तोड़ दिए। रिपोर्ट के अनुसार चोरों ने रूम संख्या 29 से लेपटाप, 37 से 14 हजार की नगदी, 69 से हार्ड डिस्क लेकर चले गए। चोर रूम संख्या 38 के पीछे दीवार पर लगी जाली को हटाकर घुसे थे। घटना में अब रातानाडा पुलिस की तरफ से चोरों का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह नगर पालिकाओं के लिए मतदान दल मंगलवार को रवाना होंगे

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026