Doordrishti News Logo

सद्भावना नाईट क्रिकेट कप मैच की श्रृंखला शुरू

उचियाड़ा में शुभारंभ समारोह

जोधपुर,स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी की ओर से स्पार्टन क्रिकेट ग्राउंड उचियाड़ा में शनिवार को सद्भावना नाईट क्रिकेट कप की शुरूआत हुई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में न्यायाधिपति विनीत कुमार माथुर एवं जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने मैच आरंभ से पूर्व शांति के प्रतीक कबूतर उड़ा कर सदभावना का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल की दो साल की विवशता भरी विषम परिस्थितियों के बाद अब उत्साही माहौल में दिवाली मनाई जाएगी। इस उपलक्ष में सद्भावना का संदेश देने के लिए जिला प्रशासन व स्पार्टन एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सद्भावना कप अपने आप में बेहतर पहल है। उन्होंने कहा कि अमन और शांति का संदेश देने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं आगे भी होती रहनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि इसमें ज्यूडिशरी, प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जेडीए, बैंक, स्टेट इनकम टैक्स तथा अन्य डिपार्टमेंट्स के मध्य प्रतिस्पर्धाएं हो रही हैं। उन्होंने सभी से दर्शकों के रूप में इस प्रतियोगिता में भाग लेकर खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन की अपील की।

sadbhavna-night-cricket-cup-match-series-begins

आयोजन सचिव स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी के निदेशक प्रद्युत सिंह व शाहरुख पठान ने बताया कि शनिवार को उदघाटन मैच का पहला मुकाबला न्यायिक विभाग व एसबीआई के बीच हुआ, जिसमें न्यायिक विभाग की टीम की तरफ से जस्टिस विनीत माथुर ने स्वयं एक खिलाड़ी के रूप में मैच खेल कर सदभावना का संदेश दिया। अगला मैच जिला परिषद एवं टैक्स कार्यालय के मध्य खेला जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रशासनिक,न्यायिक एवं विभागीय क्षेत्रों से संबंधित होगी। प्रतियोगिता में ज्यूडिशियरी,एडमिनिस्ट्रेशन, पुलिस, जिला परिषद,जेडीए,एसबीआई,टैक्स डिपार्टमेंट आदि की टीमें शामिल हैं। इनके मध्य स्पर्धाएं दूधिया रोशनी में स्पार्टन क्रिकेट ग्राउंड पर लीग आधार पर खेली जाएगी।

इस प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम को दो मैच खेलने को मिलेंगे। दोनों मैच दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे। दूधिया रोशनी में खेली जाने वाली प्रतियोगिता में 6 टीमें भाग लेंगी। इसमें ज्यूडिशियरी, एडमिनिस्ट्रेशन एवं पुलिस,जिला परिषद,जेडीए, एसबीआई,टैक्स डिपार्टमेंट की टीमें शामिल हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026