Doordrishti News Logo

बदमाश फोरच्यूनर छोड़ कर भागे, गाड़ी में मिली पिस्टल और छह जिंदा कारतूस

  • टायर ब्लास्ट
  • दो नंबर प्लेटस और तीन मोबाइल भी मिले
  • तस्कर होने का संदेह

जोधपुर,शहर की कुड़ी पुलिस ने रात्रिकालीन गश्त में एक फोरच्यूनर को बरामद किया। इसमें सवार पुलिस को आते देखकर गाड़ी भगा ले गए। गाड़ी इतनी तेज से भगाई कि एक नाले से टकराई और उसके दो टायर फट गए। बाद में अंधेरे में झाड़ियों के रास्ते भागने में सफल हो गए। पुलिस गाड़ी के पास में पहुंची तो उसमें दो नंबर प्लेटस,तीन मोबाइल और डेस बोर्ड में एक लोडेड पिस्टल मिली। जिसमें छह जिंदा कारतूस थे। संदेह है कि यह लोग हथियार या मादक पदार्थ तस्कर हो सकते हैं। पुलिस अब मोबाइल नंबर से इनका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

कुड़ी पुलिस थाने के एएसआई धन्नाराम,कांस्टेबल जगदीश एवं वाहन चालक कांस्टेबल श्रवण आदि रात्रि कालीन गश्त पर थे। सुबह साढे पांच बजे के आस पास गश्त करते हुए झालामंड स्थित मोती मार्केट बाइपास रोड पर पहुंचे थे कि एक फोरच्यूनर ने पुलिस की नाकाबंदी और गश्त को देखते हुए गाड़ी को फिर टर्न कर भगा दिया। गाड़ी इतनी तेजी से मोड़ी गई कि वह नाले से टकराई और दोनों तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई। इस कार के दो टायर भी फट गए।

बाद में एक दीवार के टकराने के बाद झाड़ीयों में जाकर फंस गई। पुलिस की टीम पीछा करते पहुंची तो उसमें सवार दो लोग उतरकर अंधेरे में भाग गए। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तब उसकी डेस बोर्ड में एक पिस्टल और छह जिंदा कारतूस केएफ 7.65एमएम के मिले। गाड़ी में नंबर प्लेटस भी दो मिली। सीट के नीचे से तीन एंड्राइड फोन भी मिले हैं।
जानकारी में सामने आया कि भागने वाले एक ने अपने साथी का नाम श्यामलाल पुकारा था। मोबाइल फोन में लगी एक सिम में किसी महिला के नंबर मिले हैं और वाट्सएप चेट का भी पता लगा है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। कुड़ी पुलिस इसमें गहन तफ्तीश कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026