सालावास रेलवे ट्रेक पर श्रमिक रेल की चपेट में आया,मौत
जोधपुर,शहर के सालावास रेलवे ट्रेक पर शनिवार की सुबह एक फैक्ट्री श्रमिक रेल की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। शव को कार्रवाई के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन को सूचना दी गई है,उनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मृतक बिहार का रहने वाला है। उसके पास में रखा मोबाइल भी टूट गया।
विवेक विहार थाने के एएसआई पप्पाराम ने बताया कि सुबह साढे आठ बजे के आस पास सूचना मिली कि सालावास रेलवे ट्रेक पर एक युवक खंभा संख्या 643/2- 643/3 के बीच में रेल की चपेट में आ गया है और उसकी मौत हो गई है। यह सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर की तरफ से दी गई। इस पर पुलिस वहां पहुंची।
एएसआई पप्पाराम ने बताया कि मृतक के पास मिले आधार एवं वोटर आईडी से उसकी आरंभिक तौर पर पहचान बिहार के बैगूसराय निवासी राजकुमार यादव पुत्र भूपत्ति यादव के रूप में की गई है। संभवत: वह आसपास ही किसी फैक्ट्री में काम करता था। उसका मोबाइल टूट गया है और सिम नंबर से परिजन की पहचान कर बुलाया जा रहा है। शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

