Doordrishti News Logo

रात को जयपुर से लौट रहे श्रमिक की चाकू गोद कर हत्या,हत्यारे की तलाश

  • स्कूटी सवार ने मारा चाकू
  • फुटेज से अब पहचान के प्रयास
  • मौके पर मिला एक फ्रेश चाकू
  • ऑनलाइन गेम ऐप मोबाइल में मिला

जोधपुर,शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र श्रमिक कॉलोनी रोड पर रात को चाकू से गोद कर एक श्रमिक की हत्या कर दी गई। हत्यारा स्कूटी पर था और फरार हो गया। घायल मिले युवक को एम्स अस्पताल में लाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। पेट में चाकू लगना बताया गया है। मरने वाले के पास में भी एक चाकू मिला है जो बिलकुल फ्रेश था। पुलिस अब आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से हत्यारे की पहचान के प्रयास कर रही है। जल्द ही मामले के खुलासे की संभावना जताई है। स्कूटी नंबर से ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है।

बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि टोंक जिले के आचार्योँ का मोहल्ला सांखला निवासी लोकेश पुत्र रतनलाल यहां जोधपुर में बासनी स्थित एक कंपनी में पिछले छह साल से काम करता था। उसकी पत्नी जयपुर में एक अस्पताल में भर्ती है। वह पत्नी से मिलने जयपुर गया था। वह 13 अक्टूबर की रात को जयपुर से जोधपुर लौटा था। फिर वह पैदल ही फैक्ट्री के लिए जा रहा था। अशोक लीलेंड कंपनी श्रमिक कॉलोनी के बीच में वह घायलावस्था में मिला।
तब सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पेट में चाकू से गहरा घाव था। उसने पुलिस को आरंभिक पूछताछ में बताया कि एक स्कूटी सवार ने हमला किया है।

थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि लोकेश की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। संभवत: उसकी बीपी भी हाई हो गई थी। जिसके चलते वह चल बसा।

मौके पर मिला एक फ्रेश चाकू

थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि मौका ए हालात पर एक फ्रेश चाकू मिला। जिससे संभावना है कि यह चाकू मृतक के पास में था। मगर वह काम में नहीं ले सका। स्कूटी सवार ने चाकू मारा तो वह अचेत होकर कुछ दूरी तक चलता दिखा है। फुटेज में ऐसा नजर आया है।

मोबाइल में मिला ऑनलाइन गेम ऐप

पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच की तो पता लगा कि उसमें ऑनलाइन गेम का ऐप भी है। ऐसे में यह भी संदेह है कि वह ऑनलाइन गेमिंग करता था। उसके पिता रतनलाल की तरफ से हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। सीसीटीवी फुटेज से स्कूटी दिख रही है मगर उस पर सवार की पहचान नहीं हो पाई है। हत्यारे के पकड़े जाने पर ही मामले से पर्दा उठ पाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026