जोधपुर, संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा ने शुक्रवार को शाला क्रीडा संगम केन्द्र गौशाला मैदान का निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त ने गौशाला के विभिन्न मैदानों, स्वीमिंग पूल, हाईड्रोथेरेपी पूल, जिम, बैडमिंटन कोर्ट, टीटी कोर्ट, क्रिकेट ग्राउंड व मिनी क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां निरीक्षण के दौरान सुविधाओं के विस्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में साफ सफाई व जगह जगह डस्टबिन रखने व उन्हें समय पर खाली कराने के निर्देश दिए।
पौधारोपण किया
संभागीय आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान पौधारोपण भी किया। उन्होंने व्यवस्थाओं की सराहना भी की। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी(शारीरिक शिक्षा) सुमित्रा पंवार व प्रदीश शर्मा भी उपस्थित थे।
Related posts:

एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई 19 छात्र निलंबित

मधुमक्खियों का छत्ता गिरा भगदड़ मची डंक मारने से एक बुजुर्ग की मौत

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

IIT जोधपुर में जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल से

तखत सागर में कूदा युवक चिल्लाने पर गोताखोरों ने रस्सी से बचाया

जोधपुर में मतदान शांति पूर्ण संपन्न 83.58% वोटिंग

शाम 6 बजे तक 83.05% मतदान,आगोलाई में सर्वाधिक

