- डांगियावास की घटना
- घायल पुलिस कर्मी को मथुरादास अस्पताल लाया गया
- सफेद कलर की है स्कार्पियो
- नाकाबंदी पर 2 बुल का ट्रैफिक कांस्टेबल अजित सिंह को मारी टक्कर
जोधपुर, डांगियावास के पास में ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी के ऊपर स्कार्पियो चालक ने चढ़ाई गाड़ी। घायल ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को इलाज के लिए मथुरा दास माथुर अस्पताल लाया गया,जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है। स्कॉर्पियो मालिक नंबर के आधार पर बताया जा रहा है सूरसागर निवासी की गाड़ी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सफेद कलर की एक स्कॉर्पियो आरजे 1741 आगे पीछे लोहे का फत्ता/बंपर लगा हुआ के द्वारा डांगियावास के पास नाकाबंदी के दौरान बुल 2 के ट्रैफिक कांस्टेबल अजीत सिंह को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है, इस गाड़ी के जोधपुर,पाली, जालोर, अजमेर और नागौर में जाने की संभावना के मद्देनजर पुलिस ने इलाके में इस वाहन की तलाश करने के निर्देश दिए हैं, मिलने पर जोधपुर कमिश्नरेट/ट्रैफिक कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर 02912650780, 02912650729 पर तत्काल सूचना दे सकते हैं। विस्तृत समाचार थोड़ी देर में दिया जाएगा।
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

