Doordrishti News Logo

मोबाइल टावर लगाने को लेकर जताया विरोध

जोधपुर,शहर के मधुबन हाउसिंग बोर्ड एरिया में शाम को एक मोबाइल टावर लगाने को लेकर क्षेत्र वासियों ने अपना विरोध जताया। हंगामा होते देख भगत की कोठी पुलिस वहां पहुंची और मामला शांत करवाया। टावर लगाने वाले कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों से बात करने की जानकारी दी। फिलहाल एक बारगी टावर लगाने का काम रोक दिया गया। मंगलवार को फिर से टावर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

जानकारी के अनुसार मधुबन हाउसिंग बोर्ड के लोग शाम को एकत्र हुए। ये लोग यहां पर एक निजी मोबाइल कंपनी की तरफ से लगाए जा रहे टावर को लेकर विरोध जताने लगे। लोगों ने टावर लगाने वाले कार्मिकों को कोरोना तक का हवाला दे दिया। विरोध जताने वालों में महिलाएं भी शामिल थी। हंगामे की जानकारी पर भगत की कोठी पुलिस वहां पहुंची और समझाइश कर मामला शांत करवाया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026