Doordrishti News Logo

चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए बैठक

जोधपुर,आगामी 12 नवंबर को आयोजित होने वाली चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जोधपुर की सचिव पूर्णिमा गौड़ की अध्यक्षता में पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर गजेन्द्र पंवार (क्रेडिट एवं एनपीए), बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर सौरभ सोनी,यूको बैंक की ओर से पूजा गुप्ता,राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के मैनेजर विकास चौधरी,बीएसएन एल की ओर से लेखाधिकारी योद्धराज पंवार तथा जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से एक्सईएन केएस मीणा के साथ बैठकों का आयोजन किया गया।

सचिव गौड़ ने बताया कि बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर के अधीनस्थ तालुका विधिक सेवा समिति क्रमशः फलोदी,बिलाड़ा, पीपाड़ शहर,बालेसर,ओसियां में बैंक, वित्तीय संस्थानों एवं अन्य संस्थानों के सभी गैर निष्पादित संपत्ति या बैंक की विधिक रूप से बकाया धन राशि से संबंधित समस्त प्रकरणों पर चर्चा की गई। इन प्रकरणों में विप्रार्थीगण को न्यायालयों से नोटिस जारी करवाने के पश्चात आपसी राजीनामे के माध्यम से निपटारा करवाने के लिए 1 नवम्बर से 5 नवम्बर के मध्य समस्त तालुका विधिक सेवा समिति क्रमशःफलोदी, बिलाड़ा,पीपाड,बालेसर,ओसियां के कार्यालयों में पक्षकारों के मध्य प्री-काउंसलिंग करवाकर अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में चर्चा की गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026

थार की टक्कर से घायल युवक की एक माह बाद मौत

September 6, 2026

सस्ता ड्रोन कैमरा का लालच देकर 1.40 लाख की ठगी

September 6, 2026