चॉकलेट खिलाने के बहाने मासूम से दुराचार,आरोपी ने खुद के बच्चों को भेजा बाहर
- बच्ची रोते पहुंची घर
- आरोपी दस्तयाब
जोधपुर,जिला पश्चिम में आठ साल की मासूम से पड़ौसी ने दुराचार किया। उसे चॉकलेट खिलाने के बहाने घर में बुलाया। वक्त घटना आरोपी की पत्नी बाहर गई हुई थी और बच्चों को बाहर भेज दिया। शाम को बच्ची रोते घर पहुंची तब मां को बात बताई। इस पर बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को दस्तयाब कर लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस निरीक्षक ने बताया कि घटना शुक्रवार देर शाम की है। आठ साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तब पड़ौस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे अपने घर में खेलने और चॉकलेट का लालच देकर बुला लिया। घटना के समय आरोपी की पत्नी बाहर गई हुई थी। उसने खुद के बच्चों को बाहर बाजार भेज दिया। इस बीच उसने आठ साल की मासूम से दुराचार किया। बच्ची बाद में रोते हुए घर आई। तब मां ने रोने का कारण पूछा। इस पर बाद में पुलिस थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया। पुलिस निरीक्षक के अनुसार आरोपी को दस्तयाब कर पूछताछ की जा रही है। बच्ची का मेडिकल करवाया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

