आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत,आठ घायल
- सूचना पर विधायक पारख व सुकरलाई पहुंचे अस्पताल
- लोगों की लगी भीड़
जोधपुर,रोहट थाना क्षेत्र के चोटिला गांव में एक खेत में कार्य करने के दौरान आकशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई,आठ लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को रोहट राजकीय अस्पताल लाया गया,जहां पर स्थिती नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। घटना की सूचना पर कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी महावीर सिंह सुकलाई तुरन्त अस्पताल पहुंचे।घायलों को घटना की जानकारी ली।

थाने से मिली जानकारी के अनुसार चोटिला निवासी रूपी देवी पत्नी माना राम 40,रूकमा पत्नि दीपाराम 30, प्रेम देवी पत्नि बाबुदास की मौके पर मौत हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। मृतक सभी का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान विधायक ज्ञानचन्द्र पारख,तहसीलदार प्रवीण चौधरी,ब्लॉक सीएमएचओ तेजपाल चारण,करणसिंह,हेमाराम चौधरी, जिला परिषद सदस्य केशर सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

घटना की सूचना के बाद कार्य छोड़ कर सभी मौके पर पहुंचे
चोटिला गांव में हुए इस हादसे की सूचना मिलने के तुरन्त बाद विधानसभा प्रत्याशी महावीरसिंह सुकरलाई रोहट अस्पताल पहुंचे तथा धायलों से रूबरू होकर घटना की जानकारी ली। सुकरलाई ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

