Doordrishti News Logo

मार्निंग वॉक में निकली किराणा व्यवसायी की पत्नी रेल के आगे कूदी

सुसाइड नोट में लिखा मर्जी से दे रही जान

जोधपुर,शहर के भदवासिया रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरूवार सुबह एक महिला ने रेल के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। महिला के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने मर्जी से मरना लिखा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की पहचान के बाद शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है। उसके देवर की तरफ से महामंदिर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।

थानाधिकारी हरीशचंद सोलंकी ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि भदवासिया रेलवे क्रॉसिंग पर एक महिला ने रेल के आगे कूद कर अपनी जान दी है। इस पर वे मयजाब्ते के वहां पहुंचे। शव को पहचान के लिए उसकी फोटो को सोशल मीडिया पर डाला गया। कुछ देर बाद उसकी पहचान शनिश्चर का थान निवासी 37 साल की दीपमाला पत्नी अभिषेक मुहता के रूप में की गई। उसका पीहर मथानिया में है। पति की ओलंपिक तिराहा के पास में किराणा की दुकान है।

शव की तलाशी लिए जाने पर एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने मर्जी से मरने का उल्लेख किया है। थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि वह मार्निंग वॉक के लिए निकली थी। उसके देवर अजित मुहता की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। ससुराल एवं पीहर पक्ष के लोगों ने किसी प्रकार शक जाहिर नहीं किया है। दोपहर में शव को कार्रवाई कर सौंप दिया गया। मृतका के दो बच्चे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: