Doordrishti News Logo

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन

एम्स में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली,मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। आज सुबह उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम सांस ली। एक महीने से अधिक समय पहले दिल का दौरा पड़ने के कारण वह अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। लोकप्रिय हास्य कलाकार और अभिनेता राजू श्रीवास्तव लंबे समय से जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर थे।श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करवाया गया था और उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।
कानपुर के रहने वाले राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था और वो गजोधर भैया के नाम से पर्दे पर मशहूर थे।उनका जन्म 25 दिसंबर 1963 को हुआ था। श्रीवास्तव अपने अभिनय से सभी को खूब हंसाते थे।

श्रीवास्तव ने राजनीति में भी किस्मत आजमाया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में समाजावदी पार्टी ने उन्हें कानपुर सीट से उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्होंने यह कहते हुए टिकट लौटा दिया था कि उन्हें पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं का समर्थन नहीं मिल रहा है। बाद में उन्होंने साल 2014 में बीजेपी ज्वाइन कर ली थी.

राजू श्रीवास्तव,1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे। उन्हें 2005 में स्टैंडअप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने मैंने प्यार किया,बाजीगर,बॉम्बे टू गोवा (रीमेक) और आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईटी व एनआईईएलआईटी रोपड़ का दौरा

February 20, 2026

विधि संकाय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

February 19, 2026

लम्हों ने ख़ता की थी,सदियों ने सज़ा पाई

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

महाशिवरात्रि पर शहर में होगा उज्जैन सा नजारा

February 9, 2026