Doordrishti News Logo

अलग अलग हादसों में तीन लोगों की मौत

जोधपुर,शहर में हुए अलग-अलग हादसों में घायल हुए तीन लोगों की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव उनके परिजन को सौंप दिए।
डांगियावास पुलिसने बताया कि मध्यप्रदेश के बरोदियाकलां निवासी शिवचरण यादव की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 16 मील डांगियावास में जसपाली निवासी 55 साल बगदाराम पुत्र चंद्राराम आवारा पशु से घायल हो गया था। जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई।

मंडोर पुलिस के अनुसार कास्टी खेड़ापा निवासी पारसगिरी पुत्र डूंगरगिरी ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई 32 साल का दिनेश गिरी नौ मील मंडोर में काम करते करंट लगने से घायल हुआ था। जिसकी अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। इसी तरह बासनी पुलिस ने बताया कि मूलत: बिहार के पुरनिया का रहने वाला अमित कुमार पुत्र छोटेलाल बिहारी बासनी द्वितीय फेज में एक टैक्सटाइल फैक्ट्री में अडाण से नीचे गिरने पर घायल हो गया। इस पर उसे एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के समय मौत हो गई। इस बारे में उसकी साथ वाले रसेंद्र कुमार की तरफ से बासनी थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026