Doordrishti News Logo

बरकतुल्लाह खान स्टेडियम होंगे लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तीन मैच

  • जोधपुर में वैश्विक क्रिकेट सितारों की वापसी
  • 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक तीन मैच का होगा आयोजन
  • क्रिस गेल,जैक्स कैलिस,रॉस टेलर, ब्रेट ली और मुथैया मुरली धरन जैसे वैश्विक क्रिकेटर खेलेंगे
  • वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान,गौतम गम्भीर,हरभजन सिंह भी आएंगे

जोधपुर,शहर के बरकतुल्लाह स्टेडियम में लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे संस्करण के 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले तीन मैचों के आयोजन होगा। बरकतुल्लाह खान स्टेडियम दो दशक बाद शीर्ष अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सितारों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इसे लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे संस्करण के लिए 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले तीन मैचों के आयोजन के लिए मेजबान के तौर पर चुना गया है।

साल 2002 में अंतिम बार इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी की थी,जो एक वनडे मैच था और भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच खेला गया था। अब इस स्टेडियम में दो लीग मैचों और एक क्वालीफाइंग मैच के साथ फिर से शीर्ष सितारों की वापसी तय हो चुकी है। यहां क्रिस गेल,जैक्स कैलिस,रॉस टेलर, ब्रेट ली और मुथैया मुरली धरन जैसे वैश्विक क्रिकेट दिग्गज अपने हुनर का जादू दिखाते हुए नजर आएंगे।

वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी वाली गुजरात जायंट्स टीम और इरफान पठान की भीलवाड़ा किंग्स 30 सितंबर को इस मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगी, जबकि गौतम गंभीर की अगुवाई वाली इंडिया कैपिटल्स 1 अक्टूबर को लीग चरण के अंतिम मैच हरभजन सिंह की मणिपाल टाइगर्स से भिड़ेंगी।

लीग की शीर्ष -2 टीमों के बीच क्वालीफाई मैच 2 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मैच 2 का विजेता फाइनल में प्रवेश करेगा, जो 5 अक्टूबर को खेला जाना है।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सीईओ और सह-संस्थापक रमन रहेजा ने कहा, हमारे देश में कोई भी खेल कभी भी क्रिकेट जैसा प्यार और सम्मान का दावा नहीं कर सकता है। इस खेल के लिए प्यार वर्षों से विकसित हुआ है। हमें जोधपुर में लीग मैचों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हम चाहते हैं कि पूरे राजस्थान में हर किसी को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को पिच पर जादू दिखाते हुए देखने का अनुभव हो। हम वास्तव में इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वैभव गहलोत को भी धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमें इतने शानदार स्टेडियम में टूर्नामेंट की मेजबानी करने की अनुमति दी।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सभी मैचों के टिकट अभी बुक माय शो पर लाइव हैं: bit.ly/3TW0V4L

लीजेंड्स लीग क्रिकेट का सीजन 2 चार-टीमों का फ्रैंचाइज़ी मॉडल है। यह 16 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुरू होगा और फिर इसके मुकाबले लखनऊ,नई दिल्ली,कटक और जोधपुर में खेले जाएंगे।

डिज्नी स्टार के आधिकारिक प्रसारक बनने के साथ,लीग का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और डिज्नी+हॉटस्टार पर चार भाषाओं अंग्रेजी,हिंदी,तमिल और तेलुगु में इसकी स्ट्रीमिंग भी की जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026