Doordrishti News Logo

जिला कलक्टर ने मण्डोर जिला अस्पताल का किया अवलोकन

प्रस्तावित विकास एवं विस्तार कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश

जोधपुर, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को शिवराम नत्थुजी टाक जिला अस्पताल मण्डोर का अवलोकन किया और वहां प्रस्तावित जिला अस्पताल के भवन निर्माण, ट्रोमा सेन्टर,आईसीयू आदि के निर्माण कार्य को गति देने के निर्देश दिए और इसमें आड़े आ रहे क्वार्टर्स को तोड़कर इन कार्यों को शीघ्र शुरू करवाने के लिए कहा।

जिला कलक्टर ने इस दौरान एसएन मेडिकल के प्राचार्य डॉ. दिलीप कच्छवाहा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जितेन्द्र पुरोहित से मुख्यमंत्री बजट घोषणा अन्तर्गत अस्पतालों के भूमि आवंटन, चिह्निकरण तथा उनके पट्टे जारी करवाने तथा इनसे संबंधित ये कार्य शीघ्रता से किए जाने के बारे में चर्चा की।

जिला कलक्टर के साथ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा,अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ.नरेन्द्र सोलंकी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026