Doordrishti News Logo

आरपीएफ की त्वरित कार्यवाही, दो को चोरी के माल सहित पकड़ा

जोधपुर, रेल मंडल की आरपीएफ टीम ने वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीणा के नेतृत्व में दो चोरों को गिरफ्तार किया। मामला जोधपुर रेलवे की एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन में चोरी का है। अनुराग मीणा ने बताया कि 5 सितंबर को हुई चोरी के संबंध में दो आरोपियों को 6 सितंबर को रात्रि में पुनः चोरी के प्रयास के समय रंगे हाथ पकड़ा। उन्होंने उप निरीक्षक राकेश कुमार, उप निरीक्षक हुकम सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज,कांस्टेबल राजकुमार और हेतराम पर टीम बनाकर निगरानी का काम शुरू करवाया।

इस दौरान अजय पुत्र राजू भाई उम्र 23 वर्ष जाति नायक निवासी धानमंडी लाल गढ़ बीकानेर पुलिस थाना नया शहर बीकानेर राजस्थान हाल खानाबदोश फुटपाथ ओलंपिक चौराया जोधपुर दूसरा आरोपी कलाम पुत्र सलीम पुत्र उम्र 25 वर्ष जाति कुरैशी निवासी सेक्टर 4, श्याम नगर, गवर्नमेंट हॉस्पिटल,जयपुर पुलिस थाना सोडाला,जयपुर राजस्थान हाल खानाबदोश फुटपाथ ओलंपिक चौराहा जोधपुर बताया।

पूछताछ में 5 सितंबर को चोरी कर तांबे के तार को जलाकर कबाड़ी आरोपी अनवर हुसैन पुत्र मोहम्मद सदीक उम्र 46 जाति मुसलमान बलदेव नगर, सिलावटो की मस्जिद के पास पुलिस थाना खंडा फलसा जोधपुर राजस्थान को बकरा मंडी में बेचना बताया। आरपीएफ टीम ने कबाड़ी की दुकान पर दबिश देकर पूर्व चोरित रेल संपत्ति को बरामद कर कबाड़ी को गिरफ्तार किया बाद में उक्त तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026