विद्युत लाइन काट कर लाखों के तार चुराए
जोधपुर,शहर के निकटवर्ती अरणा झरणा फांटा स्थित भील बस्ती मार्ग पर लगी विद्युत लाइन के तारों को काटकर अज्ञात बदमाश लाइन के तारों को काट कर ले गए। घटना 3-4 सितंबर की रात में हुई। अब जेइएन की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दी गई है। विद्युत तारों की कीमत लाखों रूपए बताई जाती है।
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि अरणा झरणा फांटा के पास में भील बस्ती है। यहां केरू में कनिष्ठ अभियंता रिषभ तिवारी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि 3-4 सितंबर की रात को अज्ञात चोरों ने विद्युत लाइनों के तार काट कर चुराया। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

