Doordrishti News Logo

घर के बाहर खड़ी बोलेरो रात ढाई बजे चोर ले गए

जोधपुर,शहर के एयरफोर्स क्षेत्र सरदार क्लब स्कीम योजना में एक घर के बाहर से बोलेरो चोरी हो गई। गाड़ी फर्म के नाम पर थी। इस बारे में एयरपोर्ट थाने में केस दर्ज करवाया गया।

पुलिस ने बताया कि सरदार क्लब स्कीम में रहने वाले नरेश पुरोहित किसी काम से जोधपुर से बाहर है। रात को उसके घर के बाहर से बोलेरो चोरी हो गई। यह गाडी रात ढाई बजे के आस पास चोरी होना पता लगा है। एक होटल के कैमरों से गाडी वहां से मार्ग से निकलती देखी गई है। यह गाडी जोरावर इंटरप्राइजेज नाम से चल रही थी। फिलहाल एयरपोर्ट थाना पुलिस गाडी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews