बकरियां चराते युवक नहर में गिरा, मौत
जोधपुर,निकटवर्ती मथानिया क्षेत्र में एक युवक बकरियां चराते पैर फिसलने से नहर में गिर गया। जब तक उसे पानी से निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस बारे में मृतक के चाचा की तरफ से मर्ग दर्ज किया।
मथानिया पुलिस ने बताया कि जेलू निवासी सुमेरसिंह पुत्र आइदान सिंह की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका 21 साल का भतीजा छैलसिंह पुत्र बुधसिंह नहर के पास में बकरियां चराने गया था। तब वह पैर फिसलने से नहर में गिर गया। काफी दूरी तक बह गया। पता लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि उसे पानी से निकालने पर वह मृत मिला। मामले में शव को कार्रवाई कर परिजन को सौंप दिया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

