Doordrishti News Logo

संपत्ति के लिए युवक को कायलाना में डूबोकर मारने का आरोप

सौतेली मां और अन्य के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर, शहर के कायलाना में गत 18 जुलाई को एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। तब घटना में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। वहीं अब मृतक ससुर ने कुछ लोगों पर जानबूझकर उसे कायलाना में डूबोकर मारे जाने का आरोप लगाते हुए राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस इसमें अब तफ्तीश में जुटी है।

राजाीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि इस बारे में सिविल एयरपोर्ट पाबूपुरा निवासी मदनलाल पुत्र मालूराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके दामाद को पाबूपुरा के ही रहने वाले कुछ लोग अपने साथ गत 18 जुलाई को कायलाना घुमाने के बहाने लेकर गए थे। जहां पहले उसके दामाद को शराब पिलाई गई बाद में कायलाना में नहाने के लिए जबरन उतारा गया। सभी लोग कायलाना में नहाते वक्त उसके दामाद को गर्दन दबाकर बाद में पानी में डूबो कर मार डाला।

रिपोर्ट में मृतक के सौतेली मां सहित वीरेंद्र,दीपक,कुशाल एवं सुशील आदि को नामजद किया गया है। आरोप है कि उसके दामाद को संपत्ति विवाद के चलते हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि घटना में पहले मर्ग की कार्रवाई की थी। अब इसमें साजिश पूर्ण हत्या किए जाने का मामला दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026