गाड़ी मांग कर ले गया,पाली में लावारिश छोड़ी,11 साल बाद पकड़ में आया
जोधपुर,शहर के पाल रोड पर रहने वाले एक शख्स से परिचित उसकी सिटी बस मांग कर ले गया। बाद में इसको लावारिश हालत में पाली में छोडक़र मफरूर हो गया। 11 साल बाद अब आरोपी पुलिस के हाथ लगा है।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि पाल रोड निवासी खरताराम पुत्र फूसाराम जाट ने 21 नवंबर 11 को रिपोर्ट दी थी। इसके अनुसार उसके एक परिचित खेजड़लीकलां निवासी गजेसिंह पुत्र फूलसिंह राजपूत उसकी सिटी बस मांग कर ले गया था। बाद में वह सिटी बस को पाली में लावारिश हालत में छोडक़र भाग गया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी गजेसिंह पिछले 11 साल से मफरूर था। जिसकी बराबर तलाश चल रही थी। बुधवार को पुलिस की टीम ने उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

