Doordrishti News Logo

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

किशोरी का शव कुएं में मिलने का मामला

जोधपुर, शहर के जिला पूर्व में एक किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट सोमवार को हुई थी। इस किशोरी का शव एक कुएं में मिला। परिजन ने एक युवक पर संदेह जताया था। किशोरी से दुष्कर्म करने और उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप परिजन की तरफ से लगाया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपी की अब तलाश आरंभ की है।

पुलिस ने बताया कि एक किशोरी के अपहरण किए जाने के संबंध में सोमवार को परिवार की तरफ से केस दर्ज कराया गया था। इस किशोरी की तलाश की जा रही थी कि मंगलवार को सूचना मिली कि किशोरी का शव एक कुएं में पड़ा है। इस पर उसकी पहचान के साथ परिजन को बुलाया गया। मौका तस्दीक एवं पहचान के बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया।

पुलिस ने बताया कि किशोरी के परिजन ने पहले एक युवक पर उसे बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया। प्रथम दृष्टया मामला किशोरी के कुएं में कूद कर अपनी जान देने लगा। इस पर परिजन ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने, पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कराया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026