Doordrishti News Logo

जल्दी मिलेगी जोधपुर को एलिवेटेड रोड की सौगात

मुख्यमंत्री के आग्रह पर एनएचएआई ने अपने हाथ में लिया काम

जयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आग्रह पर जोधपुर में बनने वाले एलिवेटेड रोड का कार्य एनएचएआई ने अपने हाथ में ले लिया है। गहलोत ने मंगलवार को इस संबंध में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से बात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बजट 2019-20 में इस एलिवेटेड रोड़ की डीपीआर बनाने की घोषणा की थी, जिसके क्रम में सार्वजनिक निर्माण विभाग,राजस्थान सरकार ने आवश्यक प्रस्ताव एनएचएआई को भेज दिए थे। भारत सरकार ने हाल ही में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट की नियुक्ति की है, जिसके द्वारा शीघ्र ही डीपीआर तैयार की जाएगी।

गहलोत ने एनएचएआई से आग्रह किया है कि डीपीआर तैयार होने के पश्चात इसकी निविदाएं आमंत्रित कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। पूर्व में मुख्यमंत्री ने गडकरी के साथ एलिवेटेड रोड को लेकर एक बैठक भी की थी। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से जोधपुर में आवागमन सुगम हो सकेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026