Doordrishti News Logo

प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने फलोदी गौशाला में किया गौपूजन

समस्त गौवंश के स्वास्थ्य लाभ की कामना

जोधपुर,लम्पी स्किन डिजीज रोकथाम एवं नियंत्रण की गतिविधियों के निरीक्षण के लिए जोधपुर के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने मंगलवार को फलोदी में श्रीओसवाल गौसेवा सदन पिंजरापोल गौशाला में समस्त गौवंश के स्वास्थ्य लाभ की कामना से गौपूजन किया और गौवंश को जल्द से जल्द इस आपदा से मुक्त करने के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने गौशाला का निरीक्षण करते हुए गौवंश के लिए उपलब्ध तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संक्रमित गोवंश को स्वस्थ गौवंश से समुचित दूरी पर रखने के निर्देश दिए ताकि संक्रमित से स्वस्थ गौवंश में बीमारी न फैल सके। प्रभारी मंत्री ने लम्पी स्किन डिजीज से प्रभावित गौवंश के समुचित रखरखाव एवं उपचार के साथ ही गौवंश को इस बीमारी से बचाए रखने के लिए किए गए उपायों की जानकारी भी ली।

in-charge-minister-dr-subhash-garg-performed-cow-worship-in-phalodi-gaushala
उन्होंने गौशाला निरीक्षण के दौरान गौशाला में प्राकृतिक उपायों जैसे नीम के सूखे पत्तों को जलाने, फिटकरी के पानी से गोवंश को नहलाने,नगर पालिका द्वारा नियमित फोगिंग करवाने आदि की प्रशंसा की। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं को देखकर विश्वास जताया कि इस प्रकार की सार-संभाल सुविधाओं,बेहतर प्रबन्धन आदि की बदौलत हम इस बीमारी से हमारे पशुओं को बचा पाएंगे।

श्रावण प्रदोष पर किया जलाभिषेक

प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने श्रावण मास के भौम प्रदोष पर फलोदी गौशाला के पास ही स्थित महादेव मन्दिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर राजस्थान की सर्वांगीण खुशहाली और लोक मंगल के साथ ही गौवंश के आरोग्य की कामना की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026