Doordrishti News Logo

विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण

जोधपुर,सरदार दून पब्लिक स्कूल के कक्षा 6 के 150 विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए शनिवार को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय प्रांगण में 150 कनेर के पौंधे लगाए गए। विद्यालय के शिक्षा सचिव प्रकाश लुणिया ने विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व से अवगत कराया तथा वृक्षारोपण हेतु पौधे उपलब्ध कराए।

प्राचार्या डॉ.मयूरी खत्री ने विद्यार्थियों को उनके इस प्रयास के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह तो लक्ष्य की ओर बढ़ाया गया पहला कदम है। विद्यालय 1हजार पौंधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहता है।इससे बढ़कर कोई देश सेवा नही हो सकती। सांस्कृतिक समन्वयक प्रदीप कंसारा ने अभिभावकों एवं आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अभिमन्यु कुमार का वृक्षारोपण अभियान में पूर्ण सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक दीपाली मेड़तिया के निर्देशन में किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews