एमडीएम अस्पताल में दिव्यांग हेल्प डेस्क का उद्घाटन

एमडीएम अस्पताल में दिव्यांग हेल्प डेस्क का उद्घाटन

दिव्यांग सागर व्यास ने किया उद्घाटन

जोधपुर,संभाग के सबसे बड़े मथुरादास माथुर अस्पताल में दिव्यांगों की सुविधा के उद्देश्य से बनाए गए दिव्यांग सहायता केंद्र का उद्घाटन दिव्यांग सागर व्यास ने किया। सागर किसी चिकित्सकीय कार्यवश मथुरादास माथुर अस्पताल गए थे। उसी समय ओपीडी में अस्पताल अधीक्षक डॉ विकास राजपुरोहित व अन्य चिकिसक दिव्यांग सहायता केंद्र का उद्घाटन करने की तैयारी कर रहे थे तभी उनकी नज़र सेल्फ ऑपरेटेड व्हील चेयर पर जा रहे सागर व्यास पर पड़ी तो उन्होंने इस केंद्र का उद्घाटन इसी के हाथों कराने का फैसला किया।

डॉ राजपुरोहित ने व्यास को वहां बुलाया और फीता काटकर दिव्यांग हेल्प डेस्क का उद्घाटन करने को कहा। इस पर व्यास ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र गुर्जर,डॉ पीके खत्री,डॉ पुष्पा परमार,वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी रविन्द्र,रामनिवास व सीमा जोशी उपस्थित थे।

डॉ राजपुरोहित ने सागर के अस्पताल आने का प्रयोजन पूछा और उसकी दिव्यांगता के बारे में जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि व्यास लंबे अरसे से मस्कुलर डिस्ट्रॉफी डिजीज से पीड़ित है। जिसके तहत उनके शरीर की 75 फीसदी हड्डियां गल चुकी हैं इसके उपरांत वह न केवल अपना रोजमर्रा के कार्य खुद कर लेते हैं बल्कि ज्यादातर समय वेब सोलुशन में बिताते हैं। इसके अलावा वे खुद के द्वारा स्थापित राह चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में रह रहे इस डिजीज से त्रस्त युवाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य भी कर रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts