Doordrishti News Logo

ब्यावर आगार की रोडवेज डिपो बस में महिला के पांच लाख के जेवरात चोरी

  • महिला बस में चालक केबिन के पास में बैठी
  • तीन अन्य महिलाएं भी थी साथ

जोधपुर, शहर के राजीव गांधी नगर स्थित नयापुरा चौखा की रहने वाली एक महिला के जेवरात और रूपए ब्यावर आगार की रोडवेज बस में बीच रास्ते पार हो गए। यहां पर आने के बाद वह घर चली गई। घर में बैग संभालने पर उसमें रखा जेवरात का बॉक्स और रूपए गायब थे। पुलिस ने महिला के पति की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। अग्रिम अनुसंधान किए जाने के साथ महिला के बयान लिए जाने है। घटना 9 जुलाई की है,मगर मामला अब दर्ज करवाया गया है।

उदयमंदिर थाने के हैडकांस्टेबल नेमीचंद ने बताया कि बिलाड़ा के कलाउना हाल राजीव गांधी नगर स्थित नयापुरा चौखा निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र पूसाराम की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमेें बताया कि उसकी पत्नी 9 जुलाई को शादी समारोह से ब्यावर से जोधपुर लौटी थी। वह सुबह 11 बजे जोधपुर पहुंची। रोडवेज की व्यावर डिपो की बस में वह चालक के पास केबिन में बैठी हुई थी। उसके पास में दो तीन महिलाओं के साथ चालक,परिचालक भी बैठे थे।

राइकाबाग स्टेण्ड पर उतरने के बाद घर पहुंची और बैग को संभाला तो उसमें रखा जेवरात का एक बॉक्स गायब था। उसमें उसके तकरीबन सात आठ तोला सोना जिनमें रखड़ी सेट,चार तोला का मोहनहार, अंगुठियां,कान के पत्ते और चांदी के जेवर के साथ 15 सौ रूपए एवं आधार कार्ड आदि थे। जो गायब थे। हैडकांस्टेबल नेमीचंद ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। अब अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026