Doordrishti News Logo

ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने पर दो रेलकर्मियों को डीआरएम अवार्ड

जोधपुर, ड्यूटी के दौरान अतिरिक्त सजगता बरतने पर मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने सोमवार को एक लोको पायलट और एक सहायक लोको पायलट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(शक्ति) रवि मीणा ने बताया कि 23 जून को जैसलमेर के सोनू में लोडेड मालगाड़ी की जांच के दौरान लोको पायलट भरत मेघवाल ने वैगन के साइड वियरर को असुरक्षित अवस्था में देखा तो उन्होंने इसकी सूचना नियंत्रण कार्यालय को देखकर गाड़ी को अवपथित होने से बचाया।

ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने पर दो रेलकर्मियों को डीआरएम अवार्ड

इसी तरह 25 जून को सहायक लोको पायलट राजेश कुमार मीणा ने गाड़ी संख्या 12489 के मेड़ता रोड यार्ड में प्रवेश के दौरान मेड़ता रोड बाईपास के फेसिंग पॉइंट को टूटा देखा तो उन्होंने तत्काल गाड़ी रोककर इसकी सूचना दी,जांच के दौरान रेल का टूटा होना पाया गया। इन दोनों रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य के लिए डीआरएम ने सोमवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026