Doordrishti News Logo

ग्रामीण महिला थाने का सबइंस्पेक्ट 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

एक मामले में एफआर लगाने के लिए परिवादी से मांगे 1.50 लाख

जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम में सोमवार को जोधपुर ग्रामीण महिला थाने में कार्यरत सबइंस्पेक्टर को एक लाख रूपए की रिश्वत लिए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ चल रही है।

ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर ग्रामीण इकाई द्वारा सोमवार को कार्यवाही करते हुए ग्रामीण महिला थाने के उपनिरीक्षक गिरधारी लाल को परिवादी से 1 लाख रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की जोधपुर ग्रामीण इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध पुलिस थाना महिला जोधपुर ग्रामीण में दर्ज प्रकरण में एफआर लगाने की एवज में अनुसंधान अधिकारी गिरधारी लाल द्वारा 1 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी जोधपुर के उपमहानिरीक्षक कैलाश चंद विश्नोई के सुपरविजन में जोधपुर ग्रामीण इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर आज पुलिस निरीक्षक अमराराम खोखर, अनु चौधरी एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये गिरधारी लाल  को परिवादी से 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026