Doordrishti News Logo

टेबल टेनिस चेम्पियन दिव्यांग राखी अटल का जोधपुर आगमन पर किया स्वागत

एयरपोर्ट पर किया स्वागत

जोधपुर, ब्राज़ील डेफ ओलम्पिक में भारत का उत्कृष्ट प्रतिनिधित्व करने वाली माहेश्वरी समाज की बेटी राखी अटल का जोधपुर आगमन पर पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा एयरपोर्ट पर स्वागत व अभिनंदन किया गया।

दिव्यांग राखी अटल ने ब्राज़ील में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भारत की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत एवं सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज का नाम रोशन किया है। राखी के इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें एवं उनकी सम्पूर्ण टीम को अपने आवास पर रात्रि भोज के लिए आमंत्रित कर उनका हौसला अफजाई कर शुभकामनाएं दी। पीएम ने कहा कि आने वाले समय में आप देश के नाम गोल्ड मेडल लेकर जरूर आएंगी मुझे आप पर पूरा भरोसा है। आप व आपकी पूरी टीम पर मुझे गर्व है।

टेबल टेनिस चेम्पियन दिव्यांग राखी अटल का जोधपुर आगमन पर किया स्वागत

जोधपुर आगमन पर राखी एवं उनके पिता मुरलीधर अटल का पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन की सम्पूर्ण टीम द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया। टीम युवा की ओर से जुगल झंवर,रनिश दरगड, अर्पित धूत,दिनेश राठी, जीतू गाँधी, अनिल धूत, आनंद बलदवा, दीपक मंत्री, सुनिल टावरी, अशोक पालोड, सुरेंद्र साबु, हितेश राठी, पंकज करवा, वैभव भूतड़ा ने राखी को गुलदस्ता भेंटकर, पुष्प मालाएं व दुपटटा पहना कर मुँह मीठा करवा कर स्वागत किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026