Doordrishti News Logo

जल अपव्यव को रोकें और जल संग्रहण को अपनाएं- कलेक्टर

पेयजल प्रबंधन के लिए प्रशासन ने किये व्यापक इंतज़ाम

जोधपुर, जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने जोधपुर शहर में वर्तमान नहरबंदी अवधि में हुई वृद्धि के कारण संभावित पेयजल समस्याओं को देखते हुए उचित पेयजल प्रबंधन के लिए इमरजेंसी रिस्पांस टीम गठित की, शहर के फ़िल्टर प्लांट्स पर 24 घंटे पुलिस जाब्ते के निर्देश दिए तथा प्रतीक फ़िल्टर प्लांट के लिए प्रभारी नियुक्त किये। इसी क्रम में निगम को जल अपव्यय करने वालों पर शास्ति लगाने के निर्देश दिए हैं।

इमरजेंसी रिस्पांस टीम का गठन:- नहरबंदी की अवधि के बढ़ने पर जिले में पेयजल प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए इमरजेंसी रिस्पांस टीम का गठन किया है। उन्होंने टीम के प्रभारी के रूप में अधिशासी अभियंता, मॉनिटरिंग जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर वृत्त, जोधपुर अनिल पुरोहित को नियुक्त किया, आदेशानुसार यह इमरजेंसी रिस्पांस टीम नहरबंदी के दौरान पेयजल आपूर्ति व परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। जिला कलेक्टर द्वारा ली गई बैठक मे दिए गए निर्देशों का पालन करेगी।

फ़िल्टर प्लांट्स पर अब चौबीस घंटे होगा पुलिस जाब्ता

शहर के कायलाना,चौपासनी, तखत सागर एवं झालामंड फिल्टर प्लांट की समुचित सुरक्षा के लिए 24 घंटे पुलिस जाब्ते की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जल अपव्यय पर निगम रखेगा नज़र, शास्ति का भी प्रावधान

उन्होंने नगर निगम आयुक्त (उत्तर व दक्षिण) को निर्देशित किया कि वे शहर में जल अपव्यय सम्बन्धी सभी गतिविधियों का सतत पर्यवेक्षण कर उन पर शास्ती लगाकर पेयजल के दुरुपयोग को पूर्ण रूप से रोकने का प्रयास कराया जाना सुनिश्चित कराएंगे। नगर निगम द्वारा जन- जागरूकता अभियान चलाकर पेयजल के दुरुपयोग को पूर्ण रूप से रोके जाना सुनिश्चित कराएं तथा जल संग्रह के लिए आमजन को प्रेरित भी करें ।

व्यापक पर्यवेक्षण और सुव्यवस्था के लिए प्रभारी नियुक्त

शहर में स्थित चारों फिल्टर प्लांट्स पर व्यापक पर्यवेक्षण कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला रसद अधिकारी अनिल पवार को कायलाना फिल्टर प्लांट, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एसएल पालीवाल को तखत सागर फिल्टर प्लांट, उपनिदेशक महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग ओम प्रकाश को चौपासनी फिल्टर प्लांट व उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग परसाराम को झालामंड फिल्टर प्लांट का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026