Doordrishti News Logo

बालिका गृह से लड़की भागी, रास्ते में दो जगह रेप का शिकार

  • कार और बाइक सवार ने दी लिफ्ट
  • दो बार हुआ दुष्कर्म
  • लडक़ी दस्तयाब
  • दुष्कर्म के आरोपी भी गिरफ्तार

जोधपुर, शहर के निकट बालिका गृह मंडोर से 20 मई की रात एक बजे लडक़ी दीवार फांद कर निकल गई। वह एक आरोप में यहां पर लाई गई थी। बालिका गृह से भागने के बाद रास्ते में उसने दो लोगों से लिफ्ट ली थी। जिसमें एक बाइक सवार व दूसरा कार चालक बताया गया। इस लडक़ी का आरोप है कि रास्ते में उससे दो बार दुष्कर्म किया गया। पुलिस लडक़ी को उसके घर से दस्तयाब तो कर लाई मगर पुलिस की पैचीदगी बढ़ गई।

पुलिस रेप किए जाने का मामला सामने आते ही हरकत में आई। तुरंत कार्रवाई के लिए पुुलिस की गठित टीम ने दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मंडोर पुलिस ने बताया कि मंडोर बालिका गृह से 20 मई की रात को एक किशोरी दीवार फांद कर भाग गई। इस बारे में बालिका गृह अधीक्षक दीपिका विश्रोई की तरफ से उसके फरारी का केस दर्ज करवाया गया। पुलिस इस किशोरी को ढूंढ कर उसके घर से लेकर आ गई। वह 1 साल पहले जिला पश्चिम में एक थाने में एक केस में गिरफ्तारी के बाद बालिका गृह भिजवाई गई थी। पुलिस उसे दस्तयाब कर लाई तो पुलिस को उसने अपने भागने की कहानी में दो लोगों द्वारा दुष्कर्म करना बता दिया। उसने पुलिस को बताया वह दीवार फांद कर गई तो रास्ते पहले एक बाइक सवार मिला था। बाद में एक कार चालक से लिफ्ट ली थी। इन लोगों ने उससे दुष्कर्म किया।

बच्ची एवं माँ पिता की याद आई

दस्तयाब लडक़ी ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी ढाई साल की बच्ची और माँ पिता की याद आ गई थी। इस कारण वह पलायन कर गई।

बस स्टेण्ड पर छोडऩे के बहाने दुष्कर्म

दस्तयाब कर लाई गई लडक़ी ने बताया कि उसे रास्ते में बस स्टेण्ड पर छोडऩे के बहाने दो अलग-अलग जगहों पर रेप किया गया। इस पर पुलिस की टीम ने दुष्कर्म के मामले में अब दो आरोपियों सोनलपुरा राणेरी बाप निवासी कुलदीप पुत्र लाडूराम विश्रोई और गोदेलाई देचू के बाबूराम पुत्र बुधाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में यह रहे शामिल

पुलिस की इस टीम में मंडोर थानाधिकारी मनीष देव, माता का थान थानाधिकारी निशा भटनागर, मथानिया थाने के एसआई राजूराम, हैडकांस्टेबल श्रीकृष्ण,कांस्टेबल जय पाल आदि शामिल रथे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

स्काउट गाइड प्रशिक्षण चारित्रिक सशक्तिकरण व राष्ट्रीय मूल्यों का संवाहक-आर्य

March 27, 2026

अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग

March 27, 2026

रामनवमी: शहर में धूूमधाम से निकली रामजी की शोभायात्रा

March 27, 2026

ट्रेडिंग के नाम पर 68.71 लाख की ठगी

March 27, 2026

दो घरों से लाखों की नगदी के साथ आभूषण चोरी

March 27, 2026

कार्यालय बेच कर बकाया राशि अदा करने के आदेश

March 27, 2026

अविलम्ब ड्यूटी ज्वॉइन और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने देने का हाईकोर्ट का अहम आदेश

March 27, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में तीर्थ स्थलों का हो रहा विकास-मुख्यमंत्री

March 27, 2026

जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल

March 27, 2026