Doordrishti News Logo

घर में पुलिस की रेड, एक किलो अफीम का दूध बरामद

जोधपुर, कमिश्नरेट की लूणी पुलिस ने हमीर नगर फींच में एक घर पर रेड देकर वहां से एक किलो अफीम का दूध बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया है।

थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि हमीर नगर फींच में रहने वाला श्यामलाल विश्रोई अपने घर में अफीम का दूध लेकर आया है। रेड दी जाए तो वह बरामद हो सकता है। इस पर थानाधिकारी ढाका के साथ एएसआई राणाराम, हैडकांस्टेबल शैतानाराम एवं महिला कांस्टेबल मैना आदि ने वहां रेड दी। पुलिस ने घर की तलाशी में छुपाया गया एक किलो अफीम का दूध बरामद कर आरोपी श्यामलाल विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया। अब उससे इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026