Doordrishti News Logo

घर के पास ईलाज उपलब्ध कराने का सपना होगा साकार-चिकित्सा मंत्री

लोहावट,लालसोट,भीम व खण्डेला में 50-50 बैड के मातृ शिशु स्वास्थ्य यूनिट खुलेंगे

जयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा 2022-23 की क्रियान्विति में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोधपुर जिले के लोहावट,दौसा के लालसोट, राजसमंद की भीम एवं सीकर के खण्डेला में 50-50 बैड के मदर एण्ड चाइल्ड केयर सेन्टर खोले जाने की स्वीकृति जारी की गयी है। इसके साथ ही इन चिकित्सालयों में प्रत्येक केन्द्र हेतु 22 पद, कुल 88 चिकित्सकीय स्टॉफ पदों के सृजन की स्वीकृति भी विभाग द्वारा जारी की गयी है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निरोगी राजस्थान का जो सपना देखा है उसे पूरा करने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। प्रदेशवासियों को घर के पास निःशुल्क ईलाज उपलब्ध हो सके, इसके लिए मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना प्रारम्भ की गयी है। जिसके माध्यम से सभी प्रदेशवासियों को सभी आईपीडी एवं ओपीडी सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध करवायी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सब सेन्टर से लेकर मेडिकल कॉलेज तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित की जा रही है। बजट घोषणाओं की क्रियान्विति में तत्काल स्वीकृतियां जारी कर कार्य पूरे करवाये जा रहे हैं।

चिकित्सा विभाग के शासन सचिव डॉ. पृथ्वी ने बताया कि बजट घोषणा की क्रियान्विति में लोहावट,लालसोट, भीम एवं खण्डेला में 50-50 बैड के मदर एण्ड चाइल्ड केयर सेन्टर (एमसीएच विंग) खोले जाने की स्वीकृति के साथ प्रत्येक केन्द्र हेतु 22 चिकित्सकीय स्टॉफ पदों (कुल 88 पदों) के सृजन की स्वीकृति भी विभाग द्वारा जारी की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक केन्द्र पर चिकित्सा अधिकारी के 8, नर्स प्रथम श्रेणी के 2, नर्स द्वितीय श्रेणी के 10, फार्मासिस्ट के 1 तथा वरिष्ठ सहायक/लिपिक ग्रेड-प्रथम के 1 पदों की स्वीकृति भी एमसीएच विंग के साथ जारी की गयी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026