Doordrishti News Logo

नाबालिग का वीडियो बनाने को लेकर हाईकोर्ट में सीबीआई जांच की मांग

याचिका लगाई

जोधपुर, शहर के उम्मेद क्लब में नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में पुलिस की जांच से असंतुष्ट होकर पीड़ित पक्ष ने हाईकोर्ट में सीबीआई से जांच करवाने की मांग को लेकर याचिका दायर की। इस याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। इसमें हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया। मामले में इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर को केस डायरी व तथ्यात्मक रिपोर्ट को तलब किया है।

इस मामले में हाईकोर्ट में जस्टिस मनोज कुमार गर्ग की अदालत में सुनवाई हुई। पीडि़ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रवि भंसाली, अधिवक्ता विपुल सिंघवी एवं शुभम मोदी ने बहस करते हुए जांच अधिकारी द्वारा आरोपियों को लाभ पहुंचाने और पीडि़ता के साथ अन्याय करने की मंशा की बहस की। इस प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाने की अपील की गई। इसके लिए 5 मई 22 को हाईकोर्ट में अपील की थी। इस पर बुधवार को सुनवाई के बाद जस्टिस मनोज कुमार गर्ग ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) व समस्त पक्षकारों को नोटिस जारी कर, केस डायरी व तथ्यात्मक रिपोर्ट को अनुसंधान अधिकारी से तलब किया।

गौरतलब है कि 24 अप्रैल को उम्मेद क्लब में 17 वर्षीय नाबालिग युवती का स्विमिंग करने के बाद वॉशरुम में आरोपी आकाश चौपड़ा ने अश्लील वीडियो बना लिए थे। इसके बाद पुलिस थाना उदय मंदिर में मुख्य आरोपी सहित उम्मेद क्लब के अध्यक्ष हंसराज बाहेती, दीपक गहलोत, दीपक भाटी, अर्पित मोदी एवं मुख्य आरोपी के ससुर कमलेश तातेड़ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने भी इस माममले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस पर किशोरी की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026