Doordrishti News Logo

महिला की फोटो एडिट कर करता रहा यौनशोषण,धमका कर ऐंठ लिए 4 लाख

जोधपुर, जिला पूर्व में एक महिला की फोटो को एडिट कर उसे न्यूड बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसका यौन शोषण करने के साथ ही चार लाख तक की नगदी भी ऐंठ ली। अब और रूपयों की मांग करने के साथ वीडियो फोटो को वायरल करने की धमकियां दे रहा है। परेशान पीडि़ता ने एक थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि एक शादीसुदा महिला की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसकी पहचान किसी व्यक्ति से हो गई थी। जिसने बाद में उसकी फोटो को न्यूड बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

उसने फरवरी से लेकर अब तक कई बार यौनाचार किया। साथ ही फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रकम भी ऐंठता रहा। पीडि़ता का आरोप है कि उससे चार लाख रूपए तक ऐंठ लिए। अब और रूपयों की डिमांड करने साथ फोटो वीडियो वायरल करने की धमकियां दे रहा है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए उसका मेडिकल करवाया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026