Doordrishti News Logo

पुलिस कंट्रोल रूम को सांप्रदायिकता की झूठी सूचना देने वाला शख्स गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की सदर कोतवाली थाना पुलिस ने कंट्रोल रूम में सांप्रदायिकता की झूठी सूचना देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हरीश चंद्र सोलंकी ने बताया कि 6 मई को अज्ञात व्यक्ति ने कंट्रोल रूम में सूचना देकर बताया कि सूर्या कॉलोनी लायकॉन मोहल्ला में सांप्रदायिक घटना हो गई है। दो पक्ष आपस में पत्थरबाजी कर रहे हैं। इस पर जब पुलिस जाब्ता वहां पहुंचा तो शांति थी, आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर ऐसा कुछ नहीं होना पाया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की। इसमें एसआई सुखराम, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, हंसराज, महेश कुमार व राजू को शामिल किया गया। टीम ने झूठी सूचना देने के आरोपी सूर्या कॉलोनी निवासी अमित वाल्मीकि को गिरफ्तार किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026