Doordrishti News Logo

घर के चबूतरे पर बैठी महिला के गले से चेन झपटी

  • बाइक पर आए तीन बदमाश
  • सीसीटीवी फुटेज से तलाश

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में रूपनगर प्रथम में एक महिला के गले से बाइक सवार तीन बदमाश सोने की चेन ले उड़े। महिला अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठी थी।पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि रूपनगर प्रथम मकान नंबर 234 में 8 मनोहरलाल पुत्र पुखराज घांची की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पत्नी रात सवा दस बजे घर के बाहर चबूतरे पर बैठी थी। तब एक बाइक पर तीन युवक वहां आए और एक युवक नीचे उतरा। वह सीधे उसकी पत्नी के पास में गया और गले से चेन तोडक़र साथियों के संग भाग गया। वह चिल्लाई तब घर के सदस्य बाहर आए। पुलिस ने आस पास नाकाबंदी भी करवाई। मगर बदमाशों का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह नगर पालिकाओं के लिए मतदान दल मंगलवार को रवाना होंगे

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026